कांग्रेस : बैरसिया किसान की मौत मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी
,भोपाल .जिले की बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में दलित किसान की हत्या की जांच को लेकर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी है। इसका खुलासा करते हुए पार्टी ने कहा,कि समय रहते यदि संबंधित किसान की फरियाद सुनी गई होती तो वहआज जीवित होता। वृद्ध किसान की मौत से भाजपा की दलित विरोधी नीति और लापरवाही उजागर होती है। समिति में जिला (शहर) कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी और राम मेहर शामिल थे। कमेटी के सदस्य 22 जून को ही स्वर्गीय किशोरीलाल जाटव के घर पहुंचे और परिजनों को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।
अविश्वास प्रस्ताव पर सार्थक चर्चा करवाए राज्य सरकार: सक्सेना
प्रदेश कांगे्स प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार ,विधानसभा के पावस सत्र में विपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराए और इसमें उठाए गए सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रस्ताव में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर पहले से ही भयभीत नजर आ रही है और इससे बचने के लिए उसने जो तरीका अपनाया वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक निजी मामलों को लेकर की जा रही राजनीति यदि कांगे्रस भी शुरू कर दे तो सत्तारुढ़ दल के अनेक नेता भी कठघरे में खड़े होंगे,लेकिन कांग्रेस ऐसी राजनीति में भरोसा नहीं करती।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें