मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया। श्री भगत ने कहा,कि कांग्रेस सत्र में सरकार पर अनर्गल आरोप लगा कर इसका राजनैतिक लाभ लेने की पूरी कोशिश करेगी। उसक ा तथ्यात्मक तरीके से पुरजोर विरोध करने की जरूरत है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव मामले में भी एकजुटता के साथ विरोध करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को मुख्यमंत्री ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा,कि सरकार के खाते में अनेक उपलब्धियां है। इन्हें चर्चा के दौरान सदन में प्रभावी तरीके से रखा जाए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें