भोपाल 11 august २०१३। दिग्विजय शासनकाल में मंत्री रहे छतरपुर जिले के निर्दलीय विधायक मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे कांग्रेस को प्रदेश में एक और झटका लगा हे। मानवेन्द्र सिंह महाराजपुर सीट से विधायक है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस समय पूरे प्रदेश में चुनावी हलचल अपने चरम पर है। इस क्रम में भाजपा ने एक और बड़ी जीत अपने खाते में जोड़ ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं निर्दलीय विधायक मानवेंद्र सिंह की, जो रविवार को भाजपा में शामिल हो गए है। महाराजपुर से निर्दलीय विधायक रहे मानवेंद्र सिंह, छतरपुर क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
इतना ही नहीं दिग्विजय सरकार में मानवेंद्र सिंह मंत्री भी रह चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को कांगे्रस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कभी कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले मानवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चौधरी राकेश सिंह के बाद विधायक मानवेंद्र सिंह का भाजपा में इस तरह से शामिल हो जाना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धी समझी जा रही है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन की उपस्थिति में श्रीसिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह ने कहा कि वह भाजपा के साथ आगे काम करते रहेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने तमाम स्थितियों पर विचार विमर्श करने के बाद भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है और वह भाजपा का बेहतर भविष्य देखते हैं। वे २००८ के चुनाव में छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुने गए थे। वह राज्य में दिग्विजय सिंह शासनकाल के दौरान कई वर्षों तक मंत्री पद पर काबिज भी रहे। वर्ष २००८ के चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।
रविवार, 11 अगस्त 2013
मध्यप्रदेश :भंवर राजा मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल,कांग्रेस को एक और झटका
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:53 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
श्री हनुमान महायोगी और साधक हैं। श्री हनुमान के चरित्र के ये गुण संकल्प, एकाग्रता, ध्यान व साधना के सूत्रों से जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने...
-
नीति शास्त्र में कलंक को काजल से भी अधिक काला और पाप को धरती से भी अधिक भारी बताया गया है । जो लोग यह बात सही नहीं मानते उनके लिए ग्वालियर ...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
डेलवारे। यूएस के अटलांटिक तट पर बसे इस राज्य में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने कुत्ते के साथ सेक्स किया और अपने बॉय...
-
भोपाल 11 august २०१३। दिग्विजय शासनकाल में मंत्री रहे छतरपुर जिले के निर्दलीय विधायक मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।...
-
अलीगढ़ के खैर कस्बे में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कई वाहनों में तोड़फोड़। मथुराः भारत बंद ...
-
भोपाल,30 august एजेंसीएक नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण के आरोप में फंसे धर्मगुरु आसाराम बापू अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से शुक्रवार...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें