sponsor

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

राबड़ी के घर सीबीआई का छापा, तेजस्वी से हुई पूछताछ


पटना। रेलवे होटल टेंडर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने राबड़ी देवी के घर छापा मारा है। इस दौरान सीबीआई की टीम ने तेजस्वी यादव से भी पूछताछ की है। खबरों के अनुसार यह पूछताछ लगभग 4 घंटे चली है।

मंगलवार को सीबीआई की टीम अचानक राबड़ी आवास पहुंची और घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी से भी पूछताछ की। पटना स्थित आवास पर लगभग चार घंटे चली छापे की कार्रवाई कुछ देर पहले ही खत्म हुई है।

रेलवे टेंडर घोटाले मे अभियुक्त बनाए जाने के बाद राबडी देवी से सीबीआई की यह पहली पूछताछ है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर मे तेजस्वी और लालू से दिल्ली में हो चुकी है पूछताछ।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 7:34 am Kategori:

Entri Populer