चैन्नई 7 जनवरी।। दिल्ली गैंग रेप के बाद अपराधियों की सेक्शुअल प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने या उसे घटाने के लिए उन्हें केमिकली बधिया करने का विचार सामने आ रहा है। देश के कई हिस्सों में पिछले काफी समय से महिलाएं सेक्सोलॉजिस्ट के पास पहले भी इसी उम्मीद से जाती रही हैं कि उनके पति को बधिया किया जाए, जिससे उन्हें पति के खतरनाक सेक्शुअल व्यवहार से छुटकारा मिल सके। ताजा मामला चेन्नै का है। चेन्नै की एक हाउसवाइफ राधिका (बदला हुआ नाम) सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. डी. नारायण रेड्डी के पास इसी उम्मीद से गईं कि उनके पति को कुछ ऐसी दवाएं दी जाएं, जिससे उनकी सेक्शुअल इच्छाओं (कामवासना) पर रोक लग सके, ताकि वह अपनी बेटियों का रेप करना बंद कर दें। हालांकि, राधिका के पति ने इलाज के लिए क्लिनिक जाने से इनकार कर दिया था। डॉ. रेड्डी ने कहा,' मैंने उस औरत से कहा कि उसके पति को इलाज की जरूरत हैं। वह इसके बाद भी एक-दो बार अपने पति के इलाज के बारे में पूछने के लिए मेरे क्लिनिक पर आई, लेकिन अपने पति को क्लिनिक तक नहीं ला सकी। फिर मैंने उससे कहा कि बिना मरीज की सहमति के मैं कुछ नहीं कर सकता।'मुंबई के सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी कहते हैं कि शादी के बाद रेप जैसी स्थितियों का सामना करने के बाद उनके पास भी ऐसी कई महिलाएं आती हैं जो अपने पति की कामवासना पर नियंत्रण करना चाहती हैं। कोठारी कहते हैं,' पुरुषों में कामवासना बढ़ने की वजह कोई पुरानी बीमारी हो सकती है। मेरे कुछ पुरुष मरीज जो पहले मिरगी या दिमाग के कैंसर से पीड़ित रह चुके थें, उनमें कामवासना बढ़ने की शिकायत मिली थी।' ज्यादातर मामले में पुरुष इलाज में सहयोग नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी क्षमता प्रभावित होगी, लेकिन कुछ मामले ऐसे हैं जहां पुरुषों ने इलाज के लिए खुद ही पहल की है। दिल्ली के सेक्सोलॉजिस्ट अजीत सक्सेना बताते हैं कि उनके पास एक 31 साल का व्यक्ति आया जिसकी शादी के 5 साल हो चुके थे। वह चाहता था कि उसका इलाज हो ताकि वह अपनी पत्नी से दूर हो सके। डॉ. सक्सेना ने बताया,' उस आदमी के दिमाग में हमेशा सेक्स घूमता रहता था। वह ठीक से काम भी नहीं कर पाता था और न ही अपनी पत्नी को शांति से जीने देता था। मैंने उसी दवाइयां दीं और कॉउंसलिंग के बाद वह ठीक हो गया।'
रविवार, 6 जनवरी 2013
मेरे पति को नामर्द बना दो
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:33 pm Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें