श्रीनगर। गुरुवार की शाम मेंढर इलाके में आठ भारतीय पोस्टों पर पाकिस्तानी सेना ने फिर से फायरिंग की। पाकिस्तान की इस करतूत पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि देश के हितों और सेना के सम्मान की रक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी। इस बीच आज पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर कल मारे गए पाकिस्तानी फौजी पर जवाब तलब किया।
लाइन ऑफ कंट्रोल, वो रेखा जो भारत पाक की सरहदें तय करती है। लेकिन एक बार फिर ये रेखा लाइन ऑफ फायर बनकर धधक रही है। गुरुवार को पुंछ के सोनागली से लेकर कृष्णाघाटी तक आठ भारतीय पोस्टों पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। भारतीय पोस्ट क्रांति, किरपान, रवि, ननगि, टेकरी, क्रांति-1, क्रांति-2, सोनागली और पतरी में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।दरअसल LOC पर आखिरी गांव होने के चलते चुरुंडा जाने के लिए सेना की इजाजत जरूरी है। 160 लोगों की आबादी वाला ये गांव पूरी तरह सेना के कब्जे में है। इसलिए आईबीएन7 रिपोर्टर भी तमाम तागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही इस गांव में पहुंचे। यहां दाखिल होते ही हैरत भरी निगाहों ने उनका स्वागत किया, ये हैरानी वाजिब थी, क्योंकि यहां या तो आसपास के गांव के लोग दिखते हैं या फिर वर्दीवाले जवान। इस इलाके की इसलिए भी अहमियत है क्योंकि यहां पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। चुरुंडा गांव पर गोले दागे थे। इस हमले में गांव के तीन लोगों की मौत हुई थीअक्टूबर की फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने नवंबर में पाकिस्तान से फ्लैग मीटिंग को कहा था। लेकिन पाकिस्तान ने इससे इनकार कर दिया, तब उसने कहा था कि सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया गया। इस बार भी भारतीय जवानों की मौत के बाद पाकिस्तान ने सामने दिखाई दे रहीं पहाड़ियों के पीछे से फायरिंग शुरू कर दी है। इस फायरिंग का खौफ यहां के हर बुजुर्ग, हर महिला और यहां तक की बच्चों में भी देखा जा सकता है। इस बच्चे ने अपने हाथ में लाहे की जो चीज पकड़ी से वो पाकिस्तानी गोले का ही हिस्सा है। इसके अलावा भी आपको गांव में मकानों के पास गोले के टुकड़े गिरे दिखाई देंगे।
साफ है, चुरंडा गांव के लोग सरकार से बड़ी आस लगाए बैठे हैं। ये लोग हर हाल में अमन चाहते हैं लेकिन पिछले 4 महीनों में इन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर देखा है। ठीक उसी तरह जैसे पुंछ के मेंढर के तमाम गांवों में लोग अचानक बहुत ज्यादा दहशत महसूस करने लगे हैं। इस इलाके से थोड़ी ही दूर पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर शुरू हो जाता है। इसके आगे जाते ही वो इलाका पड़ता है जहां दो भारतीय फौजियों को पाकिस्तानी सेना ने मौत के घाट उतार दिया। अब इस इलाके लोग लगातार हो रही पाकिस्तानी फायरिंग से बुरी तरह खौफजदा हैं। शुक्रवार को भी इन गावों से सटी 8 भारतीय पोस्टों सोनागली से लेकर कृष्णाघाटी तक पाकिस्तान की तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई है।
ऐसे में लोगों ने घरों और खेतों में बने बंकरों की सफाई शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोगों ने तो नए बंकर भी बनाने की तैयारी कर ली है। पहले की फायरिंग में इतना कुछ खोने के बाद अब ये लोग जो बचा है, उसे सुरक्षित कर लेना चाहते हैं।
वहीं दो भारतीय सैनिकों का गला काटने वाली पाकिस्तानी फौज कल हुई फायरिंग में अपने एक जवान के मारे जाने से बिलबिलाई हुई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मसले पर इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर को तलब कर विरोध जाहिर किया है। हालांकि भारत ने भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तान पहले सीजफायर का उल्लंघन बंद करे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें