इस्लामाबाद।Agency | Jan 11, 2013, पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में गुरुवार को चार बम विस्फोटों में 115 लोगों की मौत हो गई। इसमें 270 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आतंकियों ने ये विस्फोट सुरक्षा बलों और धार्मिक समागमों को निशाना बनाकर किए थे। किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सुरक्षा बल की गाड़ी के नीचे हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए। यह विस्फोट व्यस्त बच्चा खान चौक में हुआ। इसमें 40 लोग घायल हुए।
अनुमान है कि इसमें 20 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ। क्वेटा में हवाई अड्डा रोड तथा आलमदार रोड पर शाम को भी विस्फोट हुए। इनमें 56 लोग मारे गए तथा 160 लोग घायल हुए। जियो न्यूज की ओबी वैन को नुकसान पहुंचा है। उसके दो कैमरामैन भी घायल हुए हैं। एक अन्य विस्फोट स्वात घाटी के मिंगोरा में तबलीगी मरकज (इबादतगाह) के पास हुआ। इसमें 22 लोग मारे गए तथा 70 के करीब लोग घायल हुए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें