sponsor

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

गैस सिलेण्डर पर 26 रु.और बढ़े


नई दिल्ली, एजेंसी
//तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का दाम गुरुवार को 26.50 रुपये बढ़ाकर 922 रुपये कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से कंपनियों ने यह वृद्धि की है। 
   
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर मिलने वाले छह सिलेंडर को छोड़कर बाजार मूल्य पर मिलने वाले सिलेंडर का दाम अब 922 रुपये होगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुसार 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम 895.50 रुपये से बढ़ाकर 922 रुपये कर दिया गया है। 
   
सरकार ने सितंबर में सरकारी सहायता प्राप्त सस्ते सिलेंडर की आपूर्ति प्रति परिवार छह सिलेंडर पर सीमित कर दी थी। दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 410.42 रुपये है। इससे अधिक आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना होगा, जिसका दाम नवंबर में 922 रुपये होगा। 
   
तेल कंपनियों ने कहा है कि बिना सब्सिडी वाले सलेंडर का दाम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम की घटबढ़ के अनुरुप तय किया जायेगा। उपभोक्ता के लिये बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदने पर कोई अंकुश नहीं है। 
   
दिल्ली में 14.2 किलो गैस वाले व्यावसायिक इस्तेमाल वाले सिलेंडर का दाम अब 1,105.50 रुपये और 19 किलो गैस वाले सिलेंडर का दाम 1,551 रुपये होगा। पिछले महीने तक इनके दाम क्रमश 1,075 रुपये और 1,536.50 रुपये थे।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:16 am Kategori:

Entri Populer