sponsor

बुधवार, 22 अगस्त 2012

स्वाइन फ्लू की प्रदेश में दस्तक

जबलपुर के बाद अब भोपाल में भी मिली एक ओर मरीज
भोपाल। खतरनाक समझे जाने वाले स्वाइन फ्लू ने मध्यप्रदेश में एक बार फिर दस्तक दे दी है। जबलपुर के बाद अब राजधानी में भी स्वाइन फ्लू के एक मरीज का पता चला है। होशंगाबाद निवासी यह मरीज महिला है। उसे इलाज के लिए तीन दिन पहले राजधानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर उसके खून के नमूने जांच के लिए इस रोग के दस्तक देने पर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में अलर्ट घोषित किया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, खतरनाक रोग स्वाइन फ्लू ने राज्य में दस्तक दे दी है। राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही होशंगाबाद निवासी एक महिला में इस रोग के लक्षण पाए गए हैं। बताया जाता है कि स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसके अपशिष्ट पदार्थों के नमूने जांच के लिए राजधानी भोपाल में ही स्थित देश की हाई सिक्युरिटी एनीमल एंड डिजीज लेबोरेट्री(एचएसडीएल)को भेजे थे। बताया जाता है कि यह नमूने पाजीटिव पाए जाने पर लेब प्रशासन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद शासन ने स्वाइन फ्लू को लेकर राज्य के सभी मेडिकल कालेजों व अस्पताल प्रशासन को अलर्ट करते हुए इस दिशा में पर्याप्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है। बताया जाता है कि इससे पहले जबलपुर में भी एक मरीज इस रोग से ग्रसित पाया गया है। इससे यह माना जा रहा है कि स्वाइन फ्लू ने प्रदेश में एक बार फिर दस्तक दी है।

भोपाल में मिली महिला मरीज में बी केटेगरी के स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। वह खतरे से बाहर है। एहितयात के तौर पर मेडिकल कालेजों व चिकित्सालयों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। यह रोग पहले भी प्रदेश में पनपा था। इस पर वखूबी नियंत्रण पाया गया। अशोक शर्मा संचालक चिकित्सा सेवाएं मप्र

ads

Entri Populer