sponsor

रविवार, 17 जून 2018

फादर्स डे: कांग्रेस ने दिखाया राहुल का पिता राजीव गांधी से प्यार, शेयर की तस्वीर


नई दिल्ली / देश-विदेश में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है, जिसके लिए लोग अपने-अपने तरीकों से अपने पिता को याद कर रहे हैं और शुक्रिया बोल रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां भला कैसे पीछे रहतीं। रविवार को फादर्स डे पर कांग्रेस पार्टी के यूथ कांग्रेस के अकाउंट से राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। पोस्ट की गई तस्वीर राहुल गांधी के बचपन की है। उसमें वह अपने पिता राजीव गांधी के गले लग रहे हैं।

तस्वीर के साथ कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पिता रास्ता दिखाने वाली रोशनी की तरह हैं, जो हमेशा सही रास्ता दिखाते हैं। उनका प्यार हमें हमारे सभी सपने पूरे करने में मदद करता है।' राहुल और उनके पिता राजीव की यह तस्वीर पहले भी कई बार सामने आती रही है।

बता दें कि हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इसे 1966 से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसे इस दिन मनाने का फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने किया था। हालांकि, यह भी माना जाता है कि फादर्स डे की शुरुआत 6 दिसंबर 1907 से हुई थी।


दरअसल, उस दिन वर्जीनिया की एक फैक्ट्री में हादसा हुआ था, जिसमें 362 लोगों की जान चली गई थी। उसकी वजह से 1000 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया था। कहा जाता है कि उनकी याद में सबसे पहली बार इसे मनाया गया था।


ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 12:17 am Kategori:

Entri Populer