कराची। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भले ही मैदान से दूर हो, लेकिन सदा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों से घिर गए हैं। फैंस उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में दो तस्वीरें
थीं, एक में शाहिद अफरीदी एक हिरण को दूध पिलाते नज़र आ रहे थे, तो दूसरी तस्वीर में अफरीदी की बेटी अस्मारा उस जश्न के स्टाइल को कॉपी कर रही थी, जिसे वो मैदान पर विकेट लेने के बाद किया करते थे, लेकिन उस पोस्ट में अफरीदी की बेटी के पीछे एक शेर भी दिखाई दे रहा था।
उस शेर के गले में ज़ंजीर बंधी हुई थी।अफरीदी के इस पोस्ट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई होने लग गई क्योंकि फैंस का मानना है कि शेर कोई पालतू जानवर नहीं है। उसे घर में नहीं बल्कि जंगल में होना चाहिए।
शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में दो तस्वीरें
थीं, एक में शाहिद अफरीदी एक हिरण को दूध पिलाते नज़र आ रहे थे, तो दूसरी तस्वीर में अफरीदी की बेटी अस्मारा उस जश्न के स्टाइल को कॉपी कर रही थी, जिसे वो मैदान पर विकेट लेने के बाद किया करते थे, लेकिन उस पोस्ट में अफरीदी की बेटी के पीछे एक शेर भी दिखाई दे रहा था।उस शेर के गले में ज़ंजीर बंधी हुई थी।अफरीदी के इस पोस्ट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई होने लग गई क्योंकि फैंस का मानना है कि शेर कोई पालतू जानवर नहीं है। उसे घर में नहीं बल्कि जंगल में होना चाहिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें