भोपाल। राज्य शासन ने बीती देर रात 23 आयएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। जबलपुर के संभागायुक्त गुलशन बामरा को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है,जबकि सागर कमिशनर आशुतोष अवस्थी को श्री बामरा की जगह अब जबलपुर संभाग की कमान सौंपी गई है। वहीँ खनिज विभाग के सचिव मनोहर लाल दुबे को सागर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। इस फेरबदल में वर्ष 2014 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को जिलों में सीईओ या अपर कलेक्टर बनाया गया। यह सभी वर्तमान में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है।
अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
नीरज मंडलोई आयुक्त उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव खनिज व
एमडी खनिज विकास निगम
गुलशन बामरा संभागायुक्त जबलपुर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास
शोभित जैन श्रमायुक्त इंदौर सचिव स्कूल शिक्षा
मनोहर दुबे सचिव खनिज कमिशनर सागर संभाग
आशुतोष अवस्थी कमिशनर सागर कमिशनर जबलपुर
डाॅ अशोक भार्गव सचिव स्कूल शिक्षा आयुक्त महिला एवं बाल विकास
राजेश बहुगुणा अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर श्रमायुक्त इंदौर
शिवपाल अपर कलेक्टर सिंगरौली उपसचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण
पंकज जैन सीईओ जिला पंचायत मंदसौर सीईओ जिला पंचायत.विदिशा
बक्की कार्तिकेयन सीईओ जिला पंचायत बड़वानी परियोजना संचालक आईसीडीएस
महिला एवं बाल विकास
दीपक आर्य सीईओ जिला पंचायत.विदिशा अपर कलेक्टर उज्जैन
अवि प्रसाद एसडीओ कसरावद सीईओ जिला पंचायत सीधी
आशीष वशिष्ठ एसडीओ छतरपुर सीईओ जिला पंचायत उमरिया
सुश्री तन्वी हुड्डा एसडीओ राजगढ़ अपर कलेक्टर सागर
रिशव गुप्ता एसडीओ सतना सीईओ जिला पंचायत राजगढ़
आदित्य सिंह एसडीओ टीकमगढ सीईओ जिला पंचायत मंदसौर
अंकित अस्थाना एसडीओ शिवपुरी सीईओ जिला पंचायत बड़वानी
नेहा मीना एसडीओ बागली देवास सीईओ जिला पंचायत इंदौर
अरुण कुमार विश्वकर्मा एसडीओ रीवा सीईओ जिला पंचायत सीहोर
ऋतु बाफना एसडीओ बडवानी अपर कलेक्टर सिंगरौली
श्रीमती भव्या मित्तल एसडीओ सतना अपर कलेक्टर राजगढ़
क्षितिज सिंघल एसडीओ दतिया सीईओ जिला पंचायत बैतूल
सलोनी सिडाना एसडीओ छतरपुर सीईओ जिला पंचायतअनूपपुर
अतिरिक्त प्रभार
वर्ष 1985 बैच के आधिकारी व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एसीएस इकबाल सिंह बैंस को राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें