भोपाल, 19 अप्रैल।* आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान में पोहा चौपाल का आयोजन किया। यह भोपाल जोन की पहली पोहा चौपाल थी, जिसमें उत्साह के साथ स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। पार्टी इन समस्याओं से सीधे रूबरू होने के लिए पोहा चौपाल के माध्यम से संवाद कर रही है। इस सवांद में जो समस्याएं समाने आएंगी उनको लेकर 14 मई से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में हर जगह समस्याएं हैं। आम आदमी पार्टी इन समस्याओं से सीधे रूबरू होने के लिए पोहा चौपाल के माध्यम से संवाद कर रही है।
वहीँ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस पोहा चौपाल का एक संदेश यह भी है कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि हम सब एक साथ बैठकर खाएं, बातचीत करें।
सभा को नरेला विधानसभा के प्रभारी रेहान जाफरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की समस्याओं को सुनने तक ही सीमित नहीं रहेगी, उन्हें हल करने की दिशा में हर संभव कोशिश करेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें