sponsor

गुरुवार, 22 मार्च 2018

यह भोजन करते हैं खून पतला,बचाते हैं क्लॉटिंग से


नई दिल्ली। शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से हृदय संबंधी समस्याएं होने लगती हैँ। जिसके लिए खून का पतला होना जरुरी होता है। खून शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने और अंगों के विकास का काम करता है। अपने सभी काम खून सही तरीके से करे इसके लिए खून का साफ रहना जरूरी है। खून शुद्ध ना होना, खून गाढ़ा होना, खून में थक्का जमना या कोई अन्य खून में खराबी हो तो कई तरह के रोग होने की आंशका बढ़ जाती है।

खून को पतला करने वाले एजेंट का इस्तेमाल कई दवाइयों में किया जाता है। ये दवाइयां ब्लड क्लॉट को बनने से रोकती हैं। ब्लड क्लॉट की वजह से हार्ट अटैक जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। कई प्राकृतिक उपायों की मदद से खून को पतला किया जा सकता है। ऐसे फूड्स मौजूद हैं जिनका सेवन करके क्लॉटिंग के खतरे को कम किया जा सकता है। खून का पतला होने की वजह से इसका दिमाग में प्रवाह भी ठीक रहता है।

पानी: 
इस लिस्ट में सबसे ऊपर है पानी। आपको एक दिन में 1-2 लिटर पानी पीना चाहिए। साफ पानी पिएं।
 हमारे शरीर में एक तिहाई भाग पानी का है। शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।



हल्दी: 
कई औषधीय गुण से भरपूर हल्दी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। 

हल्दी में कुरकुमिन नामक पदार्थ होता है जो ब्लड क्लॉट को रोकने के लिए प्लेटलेट पर काम करता है।


मछली का तेल: 

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड ईपीए और डीएचए होता है जिसमें खून को पतला करने से गुण होते हैं। 


ईपीए और डीएचए ब्लड को पतला करने में मदद करते हैं। मछली के तेल का सेवन कैप्सूल की तरह किया जा सकता है।










अदरक:
अदरक में भी सेलिसिलेट होता है जो कई पौधों में पाया जाता है। 


एसिटाइल सेलिसिलिक एसिड, सेलिसिलेट से उत्पन्न होता है जिसे एस्पिरिन भी कहा जाता है। 





एवोकाडो, बेरी, चेरी जैसे कुछ पदार्थों में सेलिसिलेट होता है जो खून को पतला करने में मदद करते हैं।


लहसून: 

लहसुन में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल को नष्ट करने में मदद करते हैं। 

इसके साथ ही लहसुन ब्लड प्रेशर को सामान्य रखकर खून को पतला करने में मदद करता है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।




अंकुरित अनाज:
अंकुरित अनाज फाइबर के भरपूर स्रोत होते हैं। ये रक्त में ऑक्सीजन बढ़ाने के बेहतर विकल्पों के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
 इसके साथ ही साथ एवोकैडो, किशमिश, खजूर अदरक और गाजर भी शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सबसे उपयुक्त उपचार हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 7:10 am Kategori:

Entri Populer