भोपाल।रीवा में राइस मिल की दीवार गिरने से इसमें काम करने वाले आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा आज दोपहर रीवा के समीप सहरा गांव में घटित हुआ। यहां राइस मिल की निमार्णाधीन दीवार गिरने से वहाँ कार्यरत श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गहरा द:ुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। श्री चौहान ने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। दीवार गिरने की दुर्घटना का पता लगते ही ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर सहित प्रशासन और पुलिस अमले ने स्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्यों को गति दी। खबर दिये जाने तक 8 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। राहत-बचाव का कार्य जारी है। घायलों को चिकित्सा के लिये रीवा भेजा गया है।
सोमवार, 4 फ़रवरी 2013
रीवा में चावल मिल्स की दीवार गिरने से 8 मरे
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:12 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें