गुवाहाटी। उत्तरी असम के चिरांग जिले में रेप के आरोपी सीनियर कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह ब्रह्मा की ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से धुनाई कर दी। बोडोलैंड टेरटोरियल एरिया के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी .सिंह ने बताया कि आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुरूआती जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि अभी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और बोडोलैंड टेरटोरियल काउंसिल के पार्टी समन्वयक विक्रम सिंह सरकारी सुविधाएं और रियायत दिलाने के नाम पर कई महीनों से महिला का यौन शोषण कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सुबह अपनी आधिकारिक गाड़ी से गांव पहुंचे और तड़के महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने पीड़िता के घर से निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुस्साईं महिलाओं ने कांग्रेस नेता के कपड़े फाड़ दिए और जमकर धुनाई की।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि नेता चाहे किसी भी पार्टी का हो बलात्कार करने वालों के साथ सख्ती से कानून को अपना काम करना चाहिए। इस बीच, खबर आ रही है कि कांग्रेस ने बिक्रम सिंह को निलंबित कर दिया है।
गुरुवार, 3 जनवरी 2013
बलात्कारी कांग्रेसी नेता को महिलाओं ने धुना
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 3:45 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें