sponsor

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

भारतीय दंपत्ति पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

ओस्लो-नयी दिल्ली, एजेंसी नॉर्वे में बाल शोषण के कथित मामले के तहत गिरफ्तार भारतीय दंपति के मामले में नया मोड़ ले लिया है। अब अभियोजन पक्ष ने दंपत्ति पर उनके बच्चों के साथ निरंतर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कम से कम 15 महीने की कैद की सजा देने की मांग की है।
ओस्लो पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार डर था कि कार्रवाई से बचने के लिए सॉफ्टवेयर पेशेवर चंद्रशेखर वल्लभानेणि और भारतीय दूतावास में कार्यरत उनकी पत्नी अनुपमा भारत वापस भाग जाएंगे।

           पुलिस ने कहा कि इस मामले पर फैसला तीन दिसंबर को ओस्लो जिला अदालत में होगा। चंद्रशेखर के भतीजे वी सैलेन्द्र का कहना है कि दंपति के सात वर्षीय बेटे ने स्कूल बस में पैंट में पेशाब कर दिया था। इस बारे में उसके पिता को सूचित करने पर उन्होंने बच्चों को धमकाया कि अगर वह दोबारा ऐसा करेगा तो उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा।
नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय इस मामले पर पिछले आठ माह से काम कर रहा है। दंपत्ति के बच्चों को अधिकारी पहले भी ले गए थे लेकिन कोशिशों बाद मई में उन्हें उनका बच्चा वापस मिला था। दंपत्ति के खिलाफ लगाए गए आरोप आपराधिक प्रवृति के हैं।



ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:36 am Kategori:

Entri Populer