मुंबई
पुलिस के अनुसार एक बालिग़ लड़की ने मुंबई बंद पर सवाल उठाते हुए फेसबुक पर एक कमेन्ट में लिखा था कि ठाकरे जैसे लोग रोज पैदा होते और मरते हैंमृत्यु पर मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर सवाल उठाने वाली और उसके कमेन्ट को लाइक करने वाली दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस वजह से मुंबई बंद करने का क्या औचित्य है?, इस कमेन्ट को एक अन्य लड़की ने लाइक किया था, जिस पर शिव सैनिकों ने आपत्ति जताई, तो लड़की ने कमेन्ट डिलीट कर क्षमा भी मांग ली, लेकिन रविवार की रात लगभग दो हजार शिव सैनिकों ने ठाणे स्थित लड़की के चाचा के क्लिनिक में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने व सूचना तकनीकी कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। कमेन्ट के साथ लाइक करने वाली दोनों लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
- बाल ठाकरे की मृत्यु के शोक में मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर उठाया था सवाल
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें