sponsor

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

राज्य कर्मचारियों के लिए इलाज की सुविधा अब एलबीएस में भी



 भोपाल। राज्य शासन के कर्मचारी अब राजधानी के एक अन्य प्रमुख अस्पताल एलबीएस में भी अपना उपचार करा सकेंगे। यह चिकित्सालय पुराने शहर में मोतिया तालाब मार्ग पर स्थित है तथा यहां हर प्रकार के रोगी के उपचार की सुविधाएं सुलभ हैं। इस आशय का आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी किया गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार एलबीएस अस्पताल को  गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हृदय रोगियों के इलाज के लिए भी अधिकृत किया गया है। अस्पताल के संचालक डाॅ भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक यह सुविधा शहर के दो निजी चिकित्सालयों में ही सुलभ थी,लेकिन एलबीएस अस्पताल में चिकित्सा के अतिउत्तम इंतजामों के मद्देनजर अब इसे भी राज्य शासन के अधिकारी,कर्मचारियों के उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि एलबीएस में अनेक प्रसिद्ध चिकित्सकों की सेवाएं चैबीस घंटे उपलब्ध हैं। इनके अलावा यह चिकित्सालय सर्व सुविधायुक्त वातानुकूलित व उत्तम किस्म के आधुनिकतम  उपकरणों से लैस है।

ads

Entri Populer