sponsor

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

'मास्टर ब्लास्टर' से मिली इंटरनेट सनसनी प्रिया

कोच्चि। इंटरनेट की सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश वारियर से मिलने के लिए इन दिनों हर कोई बेकरार है। लोकप्रियता के मामले में प्रिया ने कुछ दिनों में ही कई जाने-माने सितारों को पीछे छोड़ दिया है। जहां हर कोई प्रिया से मिलने का इच्छुक है, वहीं प्रिया भी किसी महान खिलाड़ी से मिलने को बेकरार थी और अब उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।

 प्रिया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ को-स्टार रोशन रहूफ और उनके छोटे भाई भी थे।

उल्लेखनीय है कि प्रिया मलयालम फिल्म 'उरु अदाल लव' के गाने 'मानिक्य मलराय पूर्वी' की 26 सेकंड की एक क्लिपिंग्स से रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गई थी। इंटरनेट पर छा गई प्रिया ने चंद दिनों में लाखों फैंस बन गए। प्रिया खुद सचिन तेंडुलकर की फैन है और वे ‍सचिन से मिलने इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स और चेन्नईयिन एफसी के मैच में पहुंची थी।

18 वर्षीया प्रिया ने इस मुलाकात का फोटो और वीडियो सोशल नेटवकिंग साइट पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि वे सचिन तेंडुलकर और अभिषेक बच्चन से मिलने को बेहद उत्सा‍हित हैं। उन्होंने सचिन तेंडुलकर को महान खिलाड़ी बताया। फुटबॉल लीग का यह मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।

प्रिया ने सचिन के साथ फोटो का कैप्शन दिया, थैंक्यू सो मच सचिन सर। उसने वीडियो शेयर किया, जिसमें सचिन उनके आगे की लाइन में बैठकर आईएसएल का मैच देख रहे हैं।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 4:31 am Kategori:

Entri Populer