sponsor

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

प्रियंका चोपड़ा ने खुद के सिर पर फोड़ा कांच का ग्लास

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है कि जिसे देखकर लग रहा है कि लगातार काम और शूटिंग में बिजी होने के कारण थोड़ा फ्रस्ट्रेट हो गई है। 
एक  वीडियो में प्रियंका एक कांच का ग्लास अपने सिर पर फोड़ती नजर आ रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका के हाथ में वाइन है। ग्लास में बची हुई वाइन पीती हैं और उसके बाद उस खाली वाइन की ग्लास को सिर पर फोड़ देती है। फूटा हुआ ग्लास हाथ में लिए वे कैमरे की तरफ देखती हैं।
प्रियंका ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'ऐसा तब होता है जब आप नाइन टू वाइन काम करते हो...इसे घर पर न ट्राइ करें। एक खराब दिन गुजरने के बाद मैंने ये करने का फैसला किया। चलो अब यहीं रूक जाती हूं।'
प्रियंका फिलहाल अमेरिकन शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन में काम कर रही हैं जिसमें वह अलेक्स पैरिस के किरदार में हैं। पिछले कुछ महीनों से वह न्यूयॉर्क में शो की शूटिंग में बिजी है।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 5:13 am Kategori:

Entri Populer