sponsor

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

स्वस्थ रहने मीठे से कुछ दिन तो करें परहेज

नई द‍िल्‍ली: मीठा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। क‍िसी को यह भारतीय मिठाइयों के तौर पर चाहिए तो कोई इसे आइसक्रीम या मिल्‍कशेक के तौर पर पसंद करता है। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि अगर आप 30 द‍िन खाने में मीठा न खाएं तो क्‍या होगा ? जानें मीठा छोड़ने से क्‍या फायदे होंगे -

1. मीठा छोड़ने की सबसे बड़ी बात यही है कि इससे वजन कम होगा। साथ ही द‍िल की कार्य प्रणाली भी सही रहेगी।

2. मीठे की मात्रा कम रखने से आप मधुमेह से भी बचते हैं। अगर कभी आपका मीठा खाने का मन करे तो आप मेवे खाकर अपनी क्रेविंग शांत कर सकते हैं।
3. अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है तो चीनी छोड़कर देखिए। आपको फर्क खुद ही महसूस होगा।
4. मीठा छोड़ने से माना जाता है कि शरीर की इम्‍युनिटी भी बढ़ती है। वहीं माना जाता है कि इसी के साथ दिमाग एक्‍टिव होता है और मेमरी भी तेज होती है।
5. मीठा छोड़ने पर आंते अच्छे तरीके से काम करने लगती हैं। खाने से मीठा हटा लेने पर खाना ना सिर्फ आसानी से पचता है बल्कि पेट और आंतों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। वहीं दांत और मसूढ़े भी स्‍वस्‍थ रहेंगे।
6. मीठा ज्यादा खा लेने की वजह से नींद भी सही से नहीं आती। आपने खुद ये नोटिस किया होगा कि जिस रात आप मीठा ज्यादा खा लेते हैं, उस रात नींद आने में परेशानी होती है। कई बार स्थिति इनसोमनिया तक पहुंच जाती है। इसलिए आपको मीठा कम से कम ही खाना चाहिए।

7. मीठा छोड़ने का असर आपकी त्‍वचा पर भी साफ द‍िखेगा। त्‍वचा न सिर्फ साफ और चमकदार बनेगी बल्‍क‍ि चेहरे के ओपन पोर्स भी बंद होने लगेंगे। यही नहीं, स्‍क‍िन पर द‍िखने वाली फाइन लाइंस यानी लकीरें भी मीठा छोड़ने पर गायब होने लगेंगी। 

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:12 am Kategori:

Entri Populer