भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित सिंरोजिया अग्रवाल पंचायत समिति के पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे चुनाव को लेकर समाज की महिला मतदाताओं में भी उत्साह है। यही नहीं समिति में सचिव व उपसचिव पद के लिए दो महिलाएं भी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला दो पैनलों के बीच है। समिति के विभिन्न पदों के लिए कल मतदान होगा।
पुराने शहर में सिंरोजिया अग्रवाल समाज के लोगों की बहुतायत है। व्यवसायिक क्षेत्र व शहर के विकास में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। समाज की अनेक धर्मशालाएं व ट्रस्ट हैं। इनके अलावा समाज की अपनी एक पंचायत भी है। इस प्राचीन पंजीकृत पंचायत को ही सिंरोजिया अग्रवाल पंचायत नाम दिया गया है। पंचायत समिति के चुनाव पूर्व में आम सहमति के आधार पर होते रहे हैं,लेकिन नए साल में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने का निर्णय समाज की ओर से लिया गया। इसी क्रम में पंचायत समिति के लिए कल रविवार को वोट डाले जाएंगे।
महिला उम्मीदवार भी मैदान में
खास बात यह,कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव होने से पहली बार समाज की महिलाएं भी समिति में अपनी भागीदारी के लिए आगे आई हैं। यूं तो मुख्य मुकाबला समर्पित व अग्रवाल एकता पैनल के बीच है,लेकिन समिति में सचिव व उपसचिव पद के लिए दो महिला उम्मीदवार क्रमश: श्रीमती संगीता अग्रवाल व श्रीमती मीरा अग्रवाल ने भी निर्दलीय आधार पर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मतदान प्रक्रिया में समाज के 637 परिवार भाग लेगें। प्रत्येक परिवार के किसी एक सदस्य को मतदान का अधिकार होगा। पूर्व में इस बात की चर्चा भी रही,कि चुनाव में महिलाओं क ी भागीदारी खत्म करने के लिए समाज के ही कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। दरअसल,अब तक आम सहमति से होने वाले चुनावों में पुरुषों का ही दबदबा रहा है। यहां तक कि इस बार चुनाव लड़ने वाली दोनों पैनल में भी केवल पुरुष उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इससे इस बात को बल मिला ,कि पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे चुनाव में महिलाओं को मतदान करने व चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है,लेकिन अंतत: यह बात मिथ्या साबित हुई।
7 चुनाव अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगें चुनाव
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए समिति ने चुनाव अधिकारियों क ा सात सदस्यीय दल गठित किया है। वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिनेश गर्ग को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इनके मार्गदर्शन में ही कल पंचायत समिति के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
----- समिति में महिलाओं की भी भागीदारी भी सुनिश्चित हो। इसी इरादे से मैंने सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। मेरा समाज की महिलाओं से आग्रह है,कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान करें,ताकि समिति में महिलाओं की भागीदारी भी तय हो सके। आखिर ,महिलाएं भी तो समाज के विकास में अपना बराबर को योगदान दे रही हैं।
श्रीमती संगीता अग्रवाल ,उम्मीदवार सचिव पद
---- सचिव व उपसचिव पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाली दोनों महिला उम्मीदवारों के नाम मतपत्र में शामिल और वे चुनाव मैदान में हैं। महिलाओं को वोट डालने से किसी ने नहीं रोका है। जो महिलाएं वोटिंग के लिए आएंगी उनका स्वागत है। आपको किसी ने गलत जानकारी दी होगी। दर्शन गर्ग, मुख्य चुनाव अधिकारी
श्री सिंरोजिया अग्रवाल पंचायत समिति चुनाव कार्यक्रम
शनिवार, 3 जनवरी 2015
अग्रवाल पंचायत समिति चुनाव को लेकर महिलाओं में भी उत्साह
Lainnya dari भोपाल समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:05 am Kategori: भोपाल समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें