प्रति ,
माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान
विषय: सर्राफा चौक का आधुनिकीकरण किए जाने के दौरान निम्न मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति बावत।
महोदय, राज्य शासन ने पुराने शहर भोपाल के हृदयस्थल सर्राफा चौक का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नागरिक कल्याण समिति आपका हृदय से साधुवाद अदा करती है। साथ ही आपका ध्यान निम्न मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं की ओर आकर्षित करती है। इनकी पूर्ति होने पर ही उक्त योजना का उद्देश्य पूरी तरह सार्थक हो सकेगा।
1. सर्राफा चौक से विभिन्न धर्मों के जुलुस,शोभायात्राएं व झांकियां निकाली जाती है। आमतौर पर झांकियों की ऊंचाई अधिक होने से यह सड़कों पर बिजली के तारों से उलझती हैं। अत: आपसे आग्रह है,कि पुराने शहर विशेषकर सर्राफा चौक में बिजली व टेलीफोन लाइनों व अन्य केबिल्स को भूमिगत कराया जाए।
2. महोदय,सर्राफा चौक एक सघन आबादी वाला इलाका है। इसमें अनेक संकरी गलियां भी है। इनमें बनी नालियों की गहराई अधिक नहीं होने व कुछ स्थानों पर यह अतिक्रमण की शिकार होने से चौक हो जाती हैं। इससे पानी का निकास समुचित तरीके से नहीं हो पाता और यही पानी सड़कों पर बहता है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलती है। अत: आपसे आग्रह है,कि चौक क्षेत्र के आधुनिकीकरण के दौरान पानी के निकास के लिए नालियों का गहरीकरण करने के साथ ही इनका युक्तियुक्त संयोजन किया जाए ताकि पानी सड़कों पर न फैले।
3. महोदय, सर्राफा क्षेत्र व्यस्त बाजार होने से ,पार्किंग इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या रही है। अत: आपसे आग्रह है,पार्किंग के लिए चौक क्षेत्र के आसपास ही क्षेत्र चिन्हित कर इनका विकास किया जाए ताकि बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों के वाहनों के साथ ही स्थानीय रहवासियों के वाहन भी इन स्थानों पर पार्क किए जा सकें।
महोदय, उक्त तीनों समस्याएं क्षेत्र की वर्षों पुरानी हैं। अत: आपसे आग्रह है,कि चौक क्षेत्र का आधुनिकीकरण किए जाते समय जनहित में इनका निराकरण करवाने का कृपा करें।
सादर भवदीय
दिनांक 25/12/2014 चंद्रमोहन अग्रवाल
मोबा.नं.09303051521 संयोजक,
नागरिक क ल्याण समिति ,चौक भोपाल


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें