sponsor

सोमवार, 5 जनवरी 2015

प्रहलाद अग्रवाल बने श्री सिंरोजिया अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष

भोपाल। पुराने शहर की श्री सिंरोजिया अग्रवाल पंचायत समिति के गरिमामय चुनाव में प्रह्लाद अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में दो पैनलों के बीच मुकाबला था। खास बात यह,कि समिति की नव निर्वाचित 18सदस्यीय कार्यकारिणी में दोनों ही पैनल के मिले -जुले प्रत्याशी विजयी हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को हुई वोटिंग में 639 मतदाताओं में से 578 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम से शुरु हुई मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित किए गए। इसमें अग्रवाल एकता पैनल से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री प्रह्लाद अग्रवाल विजयी घोषित किए गए। वहीं समर्पित पैनल से उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील अग्रवाल, सचिव पद के लिए प्रह्लाद दास मंगल, संयुक्त सचिव  पद के लिए राकेश कुमार गर्ग, कोषाघ्यक्ष पद के लिए राकेश सिंहल ,कोठारी पद के लिए मोहन लाल गोयल, व उप कोठारी पद के लिए प्रदीप कुमार अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री अमित गोयल, मधुर अग्रवाल,गोविंद दास सिंहल,श्रीनारायण अग्रवाल विनोद बंसल,विष्णु प्रसाद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल,अंकुर सिंहल,दिनेश अग्रवाल (अप्सरा),राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल व सुखनंदन मित्तल शामिल हैं। बताया जाता है,कि कार्यकारिणी सदस्यों में भी छह उम्मीदवार समर्पित पैनल से हैं। अग्रवाल एकता पैनल से अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी के पांच सदस्य  विजयी रहे। इस तरह समिति के कुल 18 पदों के लिए समर्पित पैनल के 12 व अग्रवाल एकता पैनल के महज 6 उम्मीदवार ही जीत दर्ज करा सके,लेकिन अध्यक्ष पद इसी पैनल के खाते में गया।
 महिलाओं ने भी डाले वोट
 समिति के लिए हुए चुनाव को लेकर समाज की महिला मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा गया।  बताया जाता है,कि करीब दो दर्जन से अधिक महिला मतदाताओं ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। गौरतलब है,कि समाज की दो महिला सदस्य श्रीमती संगीता अग्रवाल व श्रीमती मीरा अग्रवाल भी क्रमश: सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में थीं। दोनों ही महिलाओं ने स्वतंत्र तौर पर अपने नामांकन दाखिल किए थे। यह पहला मौका है,जब समिति के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किए गए। जबकि इससे पूर्व चुनाव आम सहमति के आधार पर होते रहे हैं। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल का होगा।
महाराज अग्रसेन को समर्पित होकर कार्य करे नई समिति: चंद्रमोहन
                           
इधर,नागरिक कल्याण समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ समाज सेवी चंद्रमोहन अग्रवाल ने समिति की नवनिर्वाचित इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होेंने समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों से समाज हित में मिलजुल कर व महाराज अग्रसेन के  लिए समर्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया है। 

ads

Entri Populer