sponsor

गुरुवार, 20 नवंबर 2014

कर्मठ लोगो को ही प्रत्याशी बनाने की मांग

 नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने राजधानी भोपाल समेत अन्य स्थानों के लिए प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव में केवल योग्य एवं साफ सुथरी छवि वाले कर्मठ व्यक्तियों को ही अपना प्रत्याशी बनाए जाने की मांग सभी राजनैतिक दलों से की है। उन्होंने कहा,कि नगर विकास के लिए समर्पित भाव रखने वाले लोगों के निर्वाचित होने पर ही निकाय चुनाव की सार्थकता है। अकर्मण्य एवं केवल धन कमाने की लालसा रखने वाले व्यक्तियों के प्रत्याशी बनने से मतदाताओं को निराशा होती है और विकल्प नहीं होने की स्थिति में या तो संबंधित को चुनना उनकी मजबूरी हो जाती है अन्यथा नोटा का बटन दबा कर वह अपने मत को जाया करने को मजबूर होते हैं। ऐसे में जरूरी है,कि राजनैतिक दल प्रत्याशी चयन में पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग भी इस बारे में पूरी तरह चौकन्ना रहे। 

ads

Entri Populer