sponsor

सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

भोपाल को देश की राजधानी बनाने की मांग


 भोपाल। नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने भोपाल को देश की राजधानी बनाने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होेंने कहा ,कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपनी इंदौर यात्रा के दौरान यह घोषणा कर प्रदेश को एक नई सौगात दें। उन्होंने कहा,कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और इस दृष्टि से भोपाल सर्वाधिक सुरक्षित स्थल है। उन्होेंने कहा,कि भोपाल देश के हृदय स्थली में होने के साथ ही सर्वाधिक शांतप्रिय स्थान है। राजधानी बनाने की स्थिति में इसे उप राजधानी भी घोषित किया जा सकता है। 

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 5:47 am Kategori:

Entri Populer