sponsor

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए बधाई

भोपाल।नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने हाल ही में इंदौर में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अभूतपूर्व सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान,उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों व अधिकारियों को बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने इस समिट को सफल बनाने में अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी,उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों व समिट में शामिल हुए देश.विदेशों के सभी उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने प्रदेश के विकास में रुचि दिखाई। श्री अग्रवाल ने कहा,कि समिट के उदघाटन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास के जो मंत्र दिए। वह सराहनीय है। विकास को लेकर श्री मोदी की दूरदृष्टि भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों के लिए भी अनुकरणीय बन गई है।

ads

Entri Populer