sponsor

सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

शाकाहार को अपनाएं


 भोपाल। नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने मांसाहार प्रेमियों से  शाकाहार अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा,कि इस धरती पर जीवन जीने का अधिकार जितना मनुष्य को है उतना ही जानवरों व अन्य जीवों को। मांसाहार के लिए जीव हत्याएं होने से प्रकृति का संतुलन गड़बड़ाना स्वभाविक है। वर्तमान में प्रकृति में आ रहा बदलाव बढ़ती जीव हत्याओं का ही दुष्परिणाम है। समिति संयोजक ने कहा,कि जानवर व अन्य जीव जब तक है,तब तक ही मानव जीवन भी है। विशेषकर वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान सभी मासांहार प्रेमियों को इस आहार का त्याग कर शाक ाहार को अपनाना चाहिए। त्योहार विशेष के नाम पर बड़े पैमाने पर होने वाली जीव हत्या मानव सभ्यता के लिए कलंक ही मानी जाएगी। 
  

ads

Entri Populer