sponsor

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

राज ठाकरे को खुश करने के लिए खरीदी कार और लगा दी आग


मंबई। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शरद पवार की एनसीपी के बीच महाराष्ट्र में हुई झड़पों से जुड़ा एक सच निकलकर सामने आया है। मुंबई पुलिस में दर्ज एक एफआईआर के मुताबिक एमएनएस कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया राज ठाकरे को खुश करने के लिए 35,000 रुपए में एक पुरानी मारुति 800 खरीदी और उसमें आग लगा दी। ऐसा उन्होंने सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए किया।
योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई ये घटना बुधवार को सेंट्रल मुंबई के कुर्ला में एलबीएस मार्ग पर हुई। इसी घटना के बाद एमएनएस ने कहा कि राज ठाकरे की कार पर एनसीपी कार्यकर्ताओं के पथराव के बाद जनता ने अपना गुस्सा कार को फूंककर निकाला। पुलिस ने कार फूंकने वाले एमएनएस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है
इस घटना के बाद एनसीपी ने कहा कि एमएनएस ने न सिर्फ हिंसा स्पॉन्सर की बल्कि राज ठाकरे की कार पर हुआ पथराव भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनावटी घटना थी। पिछले दिनों महाराष्ट्र के कई शहरों में हुई हिंसा क्या राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की ओर से सुनियोजित थी और क्या कार्यकर्ताओं ने सिर्फ राज ठाकरे को खुश करने के लिए ये सब किया? मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने 35 हजार रुपए में एक पुरानी मारुति 800 कार खरीदी और कुर्ला के एलबीएस मार्ग पर इसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि एमएनएस ने इस आरोप को खारिज किया है।
अहमदनगर में राज ठाकरे के काफिले पर पथराव हुआ था, जिसके बाद महाराष्ट्र के कई शहरों में हिंसा हुई। सेंट्रल मुंबई के कुर्ला इलाके में एक कार जलाने के मामले में एमएनएस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई और बाद में कुछ को गिरफ्तार भी किया गया। कुर्ला इलाके में रहने वाले एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक का कहना है कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से प्रदर्शन को अंजाम दिया और आगजनी की, जबकि एमएनएस ने दावा किया था कि एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:35 pm Kategori:

Entri Populer