फ्लोरिडा। यहां के ताम्पा इलाके में किसी हॉरर फिल्म जैसा वाकया हुआ। एक आदमी अपने बेडरूम में सो रहा था। अचानक जमीन फटी और वह पलंग सहित उसमें समा गया। देखते ही देखते सारा कमरा किसी कब्र की तरह हो गया। इस हादसे के शिकार जेफ बुश के बारे में माना जा रहा है कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि अभी तक उनका शव नहीं मिला है। उनके भाई ने बताया कि रात ग्यारह बजे अचानक किसी धमाके जैसी आवाज आई। वे भाई के कमरे में गए। वहां देखा कि जमीन फटी है और जेफ पलंग सहित उसके भीतर समा रहे हैं। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। जमीन के भीतर करीब 20 फिट गहरा और इतना ही चौड़ा गड्ढा हो गया था। वहां का केवल टीवी ही बच पाया था। वह केबल वायर के सहारे हवा में झूल रहा था। क्यों हुए ऐसा यह प्राकृतिक घटना ‘सिंकहोल’ के कारण हुआ। यह जमीन के भीतर की ऐसी गतिविधि है जिसे KARST PROCESSES कहते हैं। इसके चलते जमीन के अंदर की चट्टानें अचानक फट जाती हैं। उनकी जगह गहरा छेद हो जाता है। फ्लोरिडा में यह समस्या बेहद है। इसे देखते हुए वहां की सरकार बीमा कंपनियों से कह चुकी है कि वे मौत या चोट लगने वाले मामलों में क्षतिपूर्ति हेतु सिंकहोल का कारण भी शामिल करें। File photo
शुक्रवार, 1 मार्च 2013
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें