सभी बच्चे बोपाराई कालन स्थित अकाल एकेडमी स्कूल के छात्र थे। घटना नकोदर के नजदीक गाहिरा गांव के करीब उस वक्त हुई जब मिनी बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
घायल बच्चों को जालंधर और नकोदर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ज्यादातर बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी और ये हादसे के कुछ मिनट पहले ही बस में सवार हुए थे।
जालंधर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेंद्र सिंह ने कहा, सात बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान बस में 25 बच्चे सवार थे।
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त बस और ट्रक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें