अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप में तेजी से उभरे हैं। इसके चलते ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने की बात हो रही है। आमतौर पर कहा जाता है कि हरेक सफल पुरुष के पीछे एक सफल स्त्री का हाथ होता है। कुछ इसी तरह नरेंद्र मोदी के साथ भी है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे एक नहीं, बल्कि 5 महिलाओं का हाथ है।
ये भाजपा की वे महिलाएं हैं, जो प्रचार अथवा किसी डिस्कशन में मोदी भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़तीं। मोदी के विकास का गुणगान, उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की बातें ये इतनी मजबूती से पेश करती हैं कि सुनने वाले सुनते ही रह जाते हैं।
आइए जानते हैं मोदी की सफलता के पीछे कौन हैं ये 5 महिलाएं...
स्मृति ईरानी :
इन पांच देवियों में सबसे पहला नाम आता है प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘सास भी कभी बहु थी’ की स्मृति ईरानी का। वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद भी हैं। भाजपा पार्टी में शामिल होने से पहले वे टीवी सीरियल्स में लीड रोल किया करती थीं। ‘सास भी कभी बहु थी’ सीरियल में वे ‘तुलसी’ की भूमिका में थीं और घर-घर में लोकप्रिय हुईं।
अब वे भाजपा की स्टार प्रचारकों में सूची में टॉप स्थान पर हैं। टीवी कार्यक्रमों में भी वे नरेंद्र मोदी की तारीफ और उनका बचाव करती हुईं नजर आती हैं। पिछले वर्ष हुए गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मोदी को बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की जोरदार वकालत की थी।
साइना एनसी :
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी को बीजेपी की ओर से पीएम की गद्दी के लिए उम्मीदवार बनाने के प्रचार में एक और महिला उनके समर्थन में उतरी थी। ये हैं फैशन डिजायनर और भाजपा की ग्लैमरस प्रचारक साइना एनसी। एनसी के अनुसार मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवा सकते हैं।
किरण खेर :
:
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर भी स्मृति ईरानी से पीछे नहीं। किरण खेर को भी अक्सर मोदी का पक्ष लेते हुए देखा गया है। जब भी मोदी के विरोधियों को जवाब देने की बात आती है तो किरण पीछे नहीं हटतीं।
मीनाक्षी लेखी :
मोदी के समर्थक में एक और महिला का नाम आता है और ये हैं वकील मीनाक्षी लेखी। मोदी का समर्थन और उनके बचाव की दलीलों में मीनाक्षी का कोई सानी नहीं। पैनल डिस्कशन में वे हमेशा मोदी का पुरजोर समर्थन करती हुई नजर आती हैं। चाहे गुजरात दंगों की बात हो या फिर गुजरात में हुए फर्जी एनकाउंटर की चर्चा, मीनाक्षी आक्रमकता के साथ मोदी का पक्ष लेती नजर आती हैं। मीनाक्षी मोदी विरोधी मीडिया और विपक्ष को ताबड़तोड़ जवाब देती हैं। मीनाक्षी का यही मानना है कि जब तक अदालत किसी व्यक्ति को दोषी न घोषित कर दे, तब तक वह निर्दोष है।
आसिफा खान :
आसिफा खान एक पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता का 20 वर्ष का अनुभव है। आसिफा 2012 में भाजपा से जुड़ीं और अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से वे मोदी की सबसे बड़ी समर्थक हैं।
भाजपा से जुड़ने पर आसिफा का कहना है कि वे मोदी के चलते ही भाजपा से जुड़ीं। आफिसा कहती हैं कि गुजरात की हरेक महिला मोदी पर विश्वास करती है। गुजराती महिलाओं में मोदी की लोकप्रियता असाधारण है। मोदी की तारीफ करते हुए वे कहती हैं कि गुजरात में ये मोदी का ही शासन है कि यहां महिलाएं रात को भी निश्चिंत होकर घर से बाहर निकल सकती हैं। गुजरात की महिलाएं मोदी की आभारी हैं। From bhaskar news .com with courtsey

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें