भोपाल5 march 2013। मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक नवनिर्मित सिंचाई परियोजना क ी भराव क्षमता को लेकर कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम दांगी द्वारा दी गई चुनौती पर जल संसाधन मलैया बेकपुट पर नजर आए। उन्होंने यह कहकर मामले का पटाक्षेप किया कि बांध में पानी का भराव वर्षा पर निर्भर करता है।इससे पहले कांग्रेस सदस्य ने उक्त परियोजना में करीब 77 करोड़ रुपए का गोलमाल होने का आरोप भी लगाया।
मामला राजगढ़ जिले की कुशलपुर मध्यम परियोजना से जुड़ा है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि मध्यम स्तर की इस परियोजना को बहुउदÞदेशीय बता कर इसके निर्माण पर करीब 107 करोड़ रुपए व्यय किए गए। जबकि इसकी वास्तविक भराव क्षमता के मुताबिक इसकी लागत तीस करोड़ रुपए से अधिक नहीं रहती। उन्होंने कहा कि सरकार यदि दावा करती है कि इस बांध व इससे सिंचित होने वाले रकबे को लेकर जो दावा कर रही है तो वह चाहते हैं कि यह लिखित में उन्हें दी जाए। इस पर श्री मलैया ने कहा कि बांध का भराव व नहरों के अंतिम छोर तक पानी का पहुंचना बारिश की स्थिति पर निर्भर करता है और विधायक की मंशा के मुताबिक इस तरह की लिखित जानकारी देना संभव नहीं है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि भाजपा शासन काल में अनेक नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास हुए हैं। उन्होंने अपने उत्तर में कहा कि उक्त बांध से 63सौ हेक्टेयर रबी सिंचाई प्रस्तावित है। वर्तमान में इस बांध से तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा रही है।
मंगलवार, 5 मार्च 2013
दांगी की चुनौती से बेकपुट पर आए मलैया
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:09 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें