भोपाल 5 मार्च 2013। प्रदेश में आगामी वर्षों में हर जिले में हवाई पट्टी निर्माण का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले सीधी भर्ती के पद के उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 से बढ़कर 40 वर्ष की गई है। महिला एवं आरक्षित वर्ग के लिए विशेष छूट मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष की गई है। राज्य में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा मीसाबंदियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की गई है। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने यह जानकारी आज यहाँ सामान्य प्रशासन तथा विमानन विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी।
राज्य मंत्री श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगरौली जिला मुख्यालय में नई हवाई पट्टी के निर्माण के लिए शासकीय भूमि के अतिरिक्त निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसी प्रकार पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डला एवं सिवनी जिले में नई हवाई पट्टी निर्मित की गई है। इसी क्रम में वायु सेवा के विस्तार के लिए जबलपुरए ग्वालियरए इंदौरए खजुराहोए नागपुर तथा रीवा को छोटे विमान से एयर कनेक्टीविटी की सुविधा मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य में प्रथम बार राज्य प्रशासनिक सेवा के 30 वरिष्ठ अधिकारी को मिड केरियर प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान जैसे आईण्आईण्एमण् इंदौर एवं राज्य के बाहर अहमदाबाद तथा सिंगापुर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उत्कृष्ट अधिकारी तथा कर्मचारी को पुरस्कृत करने के लिए ष्ष्सुशीलचन्द्र वर्मा नवीन पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के अतिरिक्त है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें