भोपाल। दाउदी बोहरा समाज द्वारा अपने धर्मगुरु सैयदना साहब के जन्मोत्सव पर गुरुवार रात पुराने शहर में निकाले गए जुलूस में बग्घी पर सवार दस वर्षीय बालक मुर्तजा अली गिरने से घायल हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक के उपचार को लेकर डॉक्टरों और उसके परिजन के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट और तोड़-फोड़ में बदल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बोहरा समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर र्दुव्यवहार और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। बच्चे के परिजन की शिकायत पर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
From BHASKAR NEWS .COM WITH COURTSEY
From BHASKAR NEWS .COM WITH COURTSEY


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें