अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। माणिक अपनी पार्टी की नीति का पालन करते हुए अपना वेतन और भत्ते अपनी पार्टी माकपा को दे देते हैं। पार्टी परिवार चलाने के लिए प्रतिमाह उन्हें 5,000 रूपए निर्वाह भत्ता के रूप में देती है। वर्ष 2008 में माणिक के पास की नकदी और बैंक खाते की राशि मिलाकर कुल 16,120 रूपए थे। हाल ही में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया है,उसके मुताबिक उनकी आमदनी बढ़ी नहीं,बल्कि घट गई है। मुख्यमंत्री के पास कुल 10,800 रूपए हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी केंद्र सरकार की सेवानिवृत्त कमर्चारी हैं। उनके पास 22,015 रूपये नकद हैं और उनके बैंक खाते में 24,52,395 रूपए हैं। इसके अलावा उनके दो अन्य बचत खातों में क्रमश:18,930 और 84,118 रूपए हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी के पास जो रकम है उनमें से अधिकांश वे पैसे हैं जो उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिले हैं। यह रकम सावधि जमा (फिक्सड डिपोजिट) के रूप में है। ज्ञात हो कि सरकार दंपती के कोई संतान नहीं है। अगरतला में माणिक सरकार का छोटा सा एक पुश्तैनी मकान था। वर्ष 2009 में अपनी मां अंजलि सरकार के निधन के बाद उन्होंने वह मकान अपने एक रिश्तेदार को दान कर दिया था। माणिक सरकार टेलर के बेटे हैं। आज भी वह अपने कपड़े खुद धोते हैं।
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013
माणिक देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:53 pm Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें