शुक्रवार, 1 मार्च, 2013 दिल्ली में नगर निगम के एक स्कूल में सात वर्ष की एक लड़की के साथ कथित तौर पर क्लिक करेंबलात्कार का मामला सामने आया है.
इस घटना के बाद दिल्ली के मंगोल पुरी इलाक़े में काफ़ी हंगामा हुआ है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक डीटीसी की बस में तोड़फोड़ भी की है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि सरकार लड़की के परिजनों से संपर्क में है. इस मामले में अभियुक्त की अभी पहचान नहीं हो पाई है.बीबीसी संवाददाता सुशील झा ने बताया है कि देर शाम भी कुछ लोगों ने इलाक़े में पथराव किया है. इलाक़े में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये घटना पश्चिमोत्तर दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में गुरुवार को हुई लेकिन इसका पता शुक्रवार को उस वक्त चला जब पीड़ित के माता पिता ने पुलिस को इस बारे में बताया.
बताया जाता है कि लड़की को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसे मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी के साथ बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है.
दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस एक सुरक्षा गार्ड और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है.
जांच
"पीड़ित के माता पिता ने शुक्रवार को हमसे संपर्क किया और इस बारे में मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित हमें हमलावर के बारे में कुछ नहीं बता पाई है."
पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “स्कूल के परिसर में एक व्यक्ति ने लड़की का बलात्कार किया. पीड़ित के माता पिता ने शुक्रवार को हमसे संपर्क किया और इस बारे में मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित हमें हमलावर के बारे में कुछ नहीं बता पाई है.”
पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्कूल के पुरूष कर्मचारियों, अध्यापकों और सुरक्षा गार्ड से बात हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर तीखा विरोध जताया है.
भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि वो सोमवार को संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे और गृह मंत्री से इस बारे में जवाब मांगेंगे.
पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय लड़की सेक्लिक करेंसामूहिक बलात्कार और उसके बाद मौत के मामले ने महिलाओं की सुरक्षा को एक बड़ा मुद्दा बना दिया है.
हालांकि इस घटना के बाद भी आए दिन बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें