भोपाल। गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है,कि वसंत पंचमी पर धार जिला मुख्यालय स्थित भोजशाला में पूजन व नमाज दोनों करवाने के मामले में राज्य सरकार अपने राजधर्म का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल भारतीय पुरातत्व विभाग का होने से फिलहाल केंद्र सरकार के अधीन है और वहां इस तरह की स्थिति में सुरक्षा की क्या व्यवस्था होना चाहिए इसका निर्धारण केंद्र ही करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से कोई फैसला नहीं होने पर राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएगी। श्री गुप्ता ने यह बात गुरुवार को अनौपचारिक चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा,कि भोजशाला मामले में सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। यह प्रयास किया जा रहा है,कि वसंत पंचमी व शुक्रवार एक ही दिन होने से दोनों धर्म के लोग शांतिपूर्वक तरीके से अपनी-अपनी पूजा पाठ व इबादत कर सकें। गृह मंत्री ने शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किए गए बंद के आव्हान को औचित्य हीन बताते हुए कहा ,कि आठ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार व हत्या की राजधानी में घटित वारदात के मामले में पुलिस ने जिस तत्परता से कार्रवाई की। इसके लिए उसकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बलात्कार की ज्यादातर वारदातें सगे संबंधियों या नाते गोते के लोगों द्वारा की जा रही है। यह समाज में आ रही विकृति का द्योतक है। इसमें बदलाव के लिए जन जागृति की जरूरत है। इस तरह के मामलोें में पुलिस के स्तर पर पहले से सुरक्षा के कोई उपाय अपनाने की अपेक्षा नहीं की जा सकती। श्री गुप्ता ने कहा कि गत रविवार को राजधानी में घटित वारदात के बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जब उनके निवास पर आए तो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से भी यही सवाल पूछा कि इस तरह के मामलों में उनकी पुलिस से क्या अपेक्षा है। श्री गुप्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा की जा रही गहन विवेचना व तत्परता पूर्ण कार्रवाई का ही यह परिणाम है कि आज 61 फीसदी मामलों में अपराधी सजा पा रहे है। वर्ना किसी समय कनविक्शन की यह दर 12 -15 प्रतिशत हुआ करती थी।
गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013
भोजशाला मामले में सरकार अपना राजधर्म निभाएगी: गुप्ता
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 4:23 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें