sponsor

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

बेरोजगारी के हाल: कंपाउंडर पदों के लिए मिले डॉक्टर


 भोपाल। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी की हालत यह है कि राज्य के पशु चिकित्सा विभाग में कंपाउंडर के पदों के लिए  चिकित्सक डिग्री धारियों ने आवेदन किए और विभाग को अपनी नीति के अनुसार उन्हें नियुक्तियां देनी पड़ी। इस वास्तविकता का खुलासा राज्य के पशु चिकित्सा मंत्री अजय विशनोई ने स्वयं किया। अनौपचारिक चर्चा के दौरान श्री विशनोई ने कहा कि उनके विभाग में कंपाउंडर के 199 रिक्त पदों के लिए आवेदन बुलाएं गए थे। इसके लिए डिप्लोमा उत्तीर्ण होने की शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य किया गया था। साथ ही यह शर्त भी जोड़ी गई कि  इससे अधिक शिक्षा यानि डिग्री धारी पशु चिकित्सक भी आवेदन करते हैं तो उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। श्री विशनोई ने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्साा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम इसी वित्तीय वर्ष में शुरु किया गया है। यह दो साल का पाठ्यक्रम है। उन्होंने  कहा कि इससे पहले पशु चिकित्सा में डिप्लोमा  शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने से डिप्लोमा धारियों का टोटा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की चलते चिकित्सक डिग्राी धारकों ने उक्त पदों के लिए आवेदन किया और विभाग ने कंपाउंडर के पदों पर उन्हें नियुक्तियां दी। उन्होंने कहा कि विभाग में चिकित्सकों के करीब साढ़े पांच सौ रिक्त पदों की पूर्ति क े लिए भी भर्ती पीएससी के माध्यम  से की जा रही है। क म्पाउंडर पद पर चयनित व्यक्ति भी इसमें आवेदन क रने के लिए पात्र होंगे।

ads

Entri Populer