भोपाल। टीटी नगर क्षेत्र में आठ साल की बालिका के साथ उसके मुंह बोले सफाईकर्मी नाना ने ही मुंह काला कर उसकी नृशंस हत्या की। बाद में उसने गृह मंत्री उमाशंंकर गुप्ता के निवास के समीप लाश को फेंक दिया। इस घटना से उपजे आक्रोश के बाद पुलिस ने 48 घंटे के दरम्यान ही आरोपी का सुराग हॉसिल कर उसे धर दबोचा। हैरत की बात यह कि पाश्विक कृत्य करने वाले 50 वर्षीय आरोपी नंदकिशोर तमोली ने अपने सीने पर मर्द लिखवा रखा है। ज्ञात हो कि गत सोमवार को यह बालिका की लाश मिलने के बाद मृतका के परिजनों व कांग्रेस जनों ने गृहमंत्री श्री गुप्ता के निवास के समक्ष प्रदर्शन कर उनके बंगले का घेराव भी किया था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय यादव ने आज पत्रकार वार्ता कर उक्त वारदात क ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने शराब के नशे में इस कृत्य को अंजाम दिया। गत रविवार की रात वह बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसने बालिका की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने बलात्कार के दौरान बेसुध हुई बालिका के सिर पर पहले बड़ा पत्थर मार कर उसका चेहरा बिगाड़ा। बाद में शव को क्षत-विक्षत करने के इरादे से उसका गला काट डाला। यह सारा कृत्य उसने शराब के नशे में किया। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन धारदार हथियार भी बरामद किए हैं, जिन पर खून के निशान मिले हैं। ज्ञात हो कि बीते रविवार रात श्यामला हिल्स में रहने वाली आठ वर्षीय उक्त बालिका अपनी मां के साथ टीटी नगर दशहरा मैदान गई थी, इसके बाद लापता हो गई। सोमवार दोपहर उसकी क्षत-विक्षत लाश गृहमंत्री के बंगले के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। उसके शरीर को कुत्ते नोंच चुके थे और एक पैर गायब था।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें