.. तो हम टैक्स लगा देंगे
बात गत रविवार को राजधानी में संपन्न किसान महापंचायत की है। पंचायत समाप्ति पर मंचासीन सभी नेता एक-एक कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पीछे हो लिए। वित्त मंत्री राघवजी कुछ पीछे रह गए। तब ही पार्टी के एक जिला स्तरीय नेता ने नमस्कार के अभिवादन के साथ उनसे पूछा मंत्री जी पंचायत में इतनी घोषणाएं हो गई। इससे तो आपके विभाग पर भारी बोझ आ जाएगा। हाजिर जवाब राघवजी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने कहा-हमारा क्या है,हम और टैक्स लगा देंंगे। पंचायत में बोनस की राशि सौ से बढ़ा कर डेढ़ सौ रुपए किए जाने व बिजली 12 सौ रुपए प्रति हार्स पॉवर के फ्लैट रेट पर दिए जाने की घोषणा ने वित्त विभाग की सांस फुला दी है और वह यह नहीं समझ पा रहा है कि नए बजट में इस बढ़ी हुई राशि का एडजस्टमेंट कैसे किया जाए।
पदोन्नति बनी मुसीबत
एक पूर्व मुख्यमंत्री की सिफारिश पर एक अधिकारी को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति देना सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। इस प्रकरण को नजीर मान कर अब दीगर दागी अफसर भी पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। सरकार की भी अपनी समस्या है। वैसे यह बता दें कि प्रशासनिक जमावट में आज भी उक्त पूर्व मुख्यमंत्री की जम कर चलती है। दागियों को संरक्षण देने में भी उनका कोई सानी नहीं। कॉमन वेल्थ घोटाले के छींटे मप्र कैडर क ी एक अफसर पर पड़े तो वह इनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करवा कर सुरक्षित भोपाल ले आए। यही नहीं वापसी पर मलाईदार पद भी दिलवाया और पदोन्नति भी। हौंसला देखिए ,करोड़ों के घोटाले का दाग दामन पर होने के बाद यह अधिकारी मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल रहीं। वह तो ऐन वक्त पर मौजूदा मुख्य सचिव की सेवावृद्धि मिल गई वर्ना कोई आश्चर्य नहीं कि प्रशासनिक मुखिया के पद पर दागी का कब्जा होता।
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013
कान बजते हैं----
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:17 pm Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें