sponsor

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

मंत्रालय समाचार



 आधा दर्जन कृषि अधिकारियों को पदोन्नति व नई पदस्थापनाएं
 भोपाल। राज्य शासन ने संयुक्त संचालक स्तर के  पांच कृषि  अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उनकी नई पदस्थापनाएं भी की हैं। जबकि दो अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए।  सोमवार को जारी आदेश अनुसार विजय पंडित को  पदेन उप सचिव कृषि मंत्रालय से अपर संचालक कृषि राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान बरखेड़ी कलां भोपाल, होशियार सिंह मेहर संयुक्त संचालक को संचालनालय से कुल सचिव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर, बीएम सहारे को संचालनालय से प्रबंध संचालक मप्र राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था भोपाल,राजेश पालीवाल को संचालनालय से कुल सचिव जवाहरलाल नेहरु कृषि विवि जबलपुर, बीएस धुर्वे को संचालनालय से अपर संचालक कृषि संचालनालय तथा कृषि विकास मप्र भोपाल,संजय तिवारी अपर संचालक को प्रबंध संचालक मप्र राज्य बीज प्रमाणी करण संस्थाएं व केसी पालीवाल अपर संचालक को संचालनालय से अपर संचालक कृषि संचालनालय व पदेन उपसचिव पदस्थ किया गया है।
 केबिनेट बैठक सात को
 भोपाल। राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक कल नहीं होगी। यह बैठक अब सात फरवरी को सुबह 11बजे आयोजित की जाएगी। कल मुख्यमंत्री की व्यस्तता के मद्देनजर बैठक की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
 लोनिवि में पदोन्नति
 भोपाल। राज्य शासन ने लोकनिर्माण विभाग के भोपाल संभाग क्रमांक एक में पदस्थ  कार्यपालन यंत्री सुरेश चंद्र वर्मा को सशर्त पदोन्नत कर अधीक्षण यंत्री बनाया है। उनकी नई पदस्थापना प्रमुख अभियंता कार्यालय लोनिवि भोपाल में ही की गई है।
 45 लिपिकों की भर्ती
 भोपाल। राज्य मंत्रालय में लिपिकों की कमी को देखते हुए राज्य शासन ने तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड 3 के पद पर 45 लोगो को नियुक्ति दी है। इनके नाम इस प्रकार हैं-श्रीमती अर्चना दीक्षित, विशाल गोस्वामी, मनोज गणेरकर, संजीव विमोचन तिवारी, मनोज कु मार सक्सेना, पंकज दीक्षित, सचिन नामदेव, राकेश हरदाहा, दीपक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार लडिया, हरि मोहन अहिरवार, ऊषा कोष्ठा, रचना बिलगैयां, स्वाती अग्रवाल, राजकुमार अहिरवार, अरुण सोमकुंवर, विजय कुमार सोमकुंवर, योगेशचंद्र सूर्या, ईशवर लाल खटीक, जय प्रकाश बैरवा, प्रदीप चौहान, शैलेन्द्र कुमार उइके, संतोष कुमार बरौनिया, राकेश अहिरवार, नन्हें सिंह मरावी,संघप्रीति मसारकर,सुधीर कुमार बारे,रागिनी देलवार, अनिता सिटोके, रंजीत सिंह सैयाम, शालिनी बुनकर ,नीता अहिरवार, हिम्मत सिंह रावत, आशीष मर्सकोले, नीलेश सिंह, वीरेन्द्र बाघमारे, प्रदीप मंडलोई, घनश्याम इनवाती, प्रियंका चौहान, मंजू श्रृद्धा कुजूर, बृजकुमारी परस्ते, कान्ति भारती, दीपशिखा उइके व सुमन श्याम।
 समिति गठित
भोपाल। राज्य शासन ने तेरहवें वित्त आयोग के तहत अनुशंसित जिला नवाचार कोष के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार संबंधित प्रस्ताव के परीक्षण हेतु प्रमुख सचिव या सचिव योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की है। इसमें वित्त, आईटी, व संबंधित विभाग के पीएस या सचिव सदस्य व राज्य योजना आयोग के सलाहकार सदस्य सचिव होंगे।

ads

Entri Populer