sponsor

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

राजस्थान रॉयल्स को 100 करोड़ का नोटिस


 सोमवार, 4 फ़रवरी, 2013
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ प्रवर्तन निदेशालय ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की एक टीम राजस्थान रॉयल्स को 100 करोड़ रूपए के जुर्माने का नोटिस भेजा है.
ये नोटिस विदेशी मुद्रा क़ानून के कथित उल्लंघन के आरोप में जारी किया गया है.

टीम प्रबंधन को नोटिस का जवाब देने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है. प्रबंधन नोटिस के ख़िलाफ़ अपील भी कर सकता है.
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की अहम टीमों में से एक है.

फ़र्जी़ कंपनियां

ख़बरों के मुताबिक़ हालांकि राजस्थान रॉयल्स का गठन मार्च 2008 में हुआ था, लेकिन बीसीसीआई को जो पहली क़िस्त अदा की गई थी उसका भुगतान किसी विदेशी नागिरक द्वारा किया गया था.
बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंदरा इस टीम के मालिक हैं.
प्रवर्तन निदेशालय हाल के दिनों में आईपीएल टीमों में लगे पैसों की जांच करती रही है.
आरोप लगे थे कि टीमों में बहुत सारी फ़र्ज़ी कंपनियों ने पैसे लगाए हैं.

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 5:14 am Kategori:

Entri Populer