| Bhopal:Monday, February 4, 2013मध्यप्रदेश में विकास के लिए किये गये लगातार प्रतिबद्ध प्रयासों के चलते बीते सात वर्ष में विकास के हर क्षेत्र में जबर्दस्त उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। इस अवधि में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 96 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि प्रचलित दरों पर प्रति व्यक्ति आय में लगभग 284 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि कृषि, उद्योग और सेवा, विकास के इन तीनों क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है।
वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री राघवजी ने बताया कि स्थिर भावों पर मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद आधार वर्ष 2004-05 में एक लाख 12 हजार 926 करोड़ 89 लाख रुपये था। मध्यप्रदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अग्रिम अनुमानों के अनुसार वर्ष 2012-13 में यह बढ़कर 2 लाख 21 हजार 462 करोड़ 86 लाख रुपये हो गया है। वर्ष 2011-12 में त्वरित अनुमान के अनुसार यह 2 लाख 1 हजार 898 करोड़ 87 लाख रुपये था।
स्थिर भावों पर शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद आधार वर्ष 2004-05 में 99 हजार 940 करोड़ एक लाख था, जो वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में एक लाख 96 हजार 253 करोड़ 48 लाख रुपये हो गया। यह वृद्धि भी 96.37 प्रतिशत है।
योजना मंत्री ने बताया कि वर्ष 2004-05 से कृषि, उद्योग तथा सेवा, तीनों क्षेत्रों में शानदार सफलता अर्जित की गयी है। मध्यप्रदेश में आलोच्य अवधि में कृषि क्षेत्र और कृषि उत्पादन में बड़ी वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में कुल एक करोड़ 97 लाख 19 हजार 497 हेक्टेयर भूमि कृषि के अंतर्गत थी। यह क्षेत्र वर्ष 2011-12 में बढ़कर 2 करोड़ 21 लाख 65 हजार 760 हो गया। इसी प्रकार, प्रदेश में कृषि उत्पादन वर्ष 2004-05 में 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार 689 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2011-12 में बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख मीट्रिक टन हो गया।
कृषि उत्पादन में इस अभूतपूर्व वृद्धि में सिंचाई साधनों में तेजी से विस्तार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2004-05 में जहाँ सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, वहीं वर्ष 2011-12 में 21 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवायी गयी। गेहूँ, धान, सोयाबीन, चना और सरसों आदि प्रमुख फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में विशेष वृद्धि हुई। गेहूँ उत्पादन में मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान बनाया है। इस साल इसके पहले नम्बर पर आ जाने की पूरी संभावना है। प्रदेश में वर्ष 2011-12 में 127 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उत्पादन हुआ।
प्रदेश में कृषि विकास दर वर्ष 2004-05 में 7.98 प्रतिशत थी। यह वर्ष 2011-12 में बढ़कर 18.89 प्रतिशत हो गयी, जो देश में सबसे अधिक है। विकास के प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, वानिकी, मछली उत्पादन) में स्थिर मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद 31 हजार 238 करोड़ 30 लाख था। यह वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में बढ़कर 53 हजार 503 करोड़ 43 लाख रुपये हो गया।
द्वितीयक क्षेत्र में खनिज उत्पादन, उद्योग, विनिर्माण, विद्युत, गैस और जल आपूर्ति आते हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 2004-05 में सकल घरेलू उत्पाद 30 हजार 658 करोड़ 8 लाख रुपये था। यह वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में बढ़कर 61 हजार 185 करोड़ 30 लाख रुपये हो गया। इसमें खनिज उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में समस्त खनिज उत्पादन 4 हजार 783 करोड़ 71 लाख रुपये था। यह वर्ष 2011 में बढ़कर 10 हजार 659 करोड़ 43 लाख रुपये हो गया। यह वृद्धि 223 प्रतिशत है।
इसी तरह, तृतीयक क्षेत्र में परिवहन, भण्डारण, संचार, व्यापार, होटल और रेस्टोरेन्ट, बैंकिंग तथा बीमा, रियल स्टेट तथा अन्य सेवाएँ आती हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 2004-05 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद 51 हजार 30 करोड़ 51 लाख रुपये था। वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में यह बढ़कर एक लाख 6 हजार 114 करोड़ 13 लाख रुपये हो गया। यह वृद्धि दो गुना से अधिक है।
प्रति व्यक्ति आय
मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय (प्रचलित दरों पर) में वर्ष 2005-06 की तुलना में वर्ष 2011-12 में 284 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में प्रदेश यह आय 15 हजार 442 रुपये थी। अग्रिम अनुमानों के यह वर्ष 2012-13 में बढ़कर 43 हजार 864 रुपये हो गयी।
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वर्ष 2005-06 से साल दर साल में 15 हजार 442 रुपये थी, जो वर्ष 2005-06 में बढ़कर 16 हजार 631, वर्ष 2006-07 में 19 हजार 028, वर्ष 2007-08 में 20 हजार 935, वर्ष 2008-09 में 25 हजार 278, वर्ष 2009-10 में 28 हजार 712, वर्ष 2010-11 में 32 हजार 223 तथा वर्ष 2011-12 में 37 हजार 994 रुपये हो गई। वर्ष 2012 के अग्रिम अनुमान के अनुसार यह और बढ़कर 43 हजार 864 रुपये हो जाने की संभावना है।
| ||||||||||||||||||||
सोमवार, 4 फ़रवरी 2013
मध्यप्रदेश का घरेलू उत्पादन आठ वर्ष में 96 प्रतिशत बढ़ा
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:01 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें