वर्ष 1985 बैच के अधिकारी केसी वर्मा एडीजी आरएपीटीसी इंदौर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं भोपाल, 87 बैच के डीएस सेंगर एडीजी एसटीएफ को एडीजी आरएपीटीसी इंदौर, 88 बैच के एमआर आसुदानी आईजी दूरसंचार को आईजी आर एंड डी एवं पुलिस मैन्युअल भोपाल, 89 बैच के अधिकारी बीबीएस ठाकुर आईजी कार्मिक भोपाल को आईजी दूरसंचार व वर्ष 1993 बैच के अधिकारी आर एस मीणा को आईजी प्रशिक्षण से आईजी एसएएफ ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
पदोन्नतः आईजी से एडीजी
शासन ने वर्ष 1987 बैच के आईजी स्तर के अधिकारी अशोक कुमार व एमपी द्विवेदी को पदोन्नत कर एडीजी बनाया है। इसके साथ ही इनकी पदस्थापना क्रमशः राज्य मानव अधिकार आयोग व राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल एवं निजी सुरक्षा एजेंसी शाखा में की गई है। वहीं वर्ष 1988 बैच के अधिकारी आईजी अरविंद कुमार को एडीजी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय, सुधीर कुमार शाही आईजी योजना को एडीजी एसटीएफ, व यूसी षडंगी आईजी ग्वालियर रेंज को एडीजी ग्वालियर रेंज बनाया गया है। श्री षडं्रगी पदोन्नति के बाद भी अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करेंगे।
डीआईजी से आईजी
एक अन्य आदेश के तहत वर्ष 1995 बैच की श्रीमती मीनाक्षी शर्मा
डीआईजी नारकोटिक्स को पदोन्नति उपरांत आईजी एसएएफ इंदौर, मयंक जैन डीआईजी शिकायत पीएचक्यू को आईजी पुलिस कम्युनिटी, एल सी भारतीय को डीआईजी एसएएफ से आईजी प्रशिक्षण व श्रीमती आशा माथुर को डीआईजी भोपाल रेंज से आई जी महिला अपराध इंदौर पदस्थ किया गया है। इसी तरह वर्ष 1999 बैच के एसपी स्तर के अधिकारी राकेश गुप्ता को पदोन्नति उपरंात डीआईजी शहरी इंदौर,दीपिका सूरी सेनानी 25 वीं वाहिनी को डीआईजी एसएएफ भोपाल रेंज, आईपी कुलश्रेष्ठ एआईजी विशेष शाखा पीएचक्यू को डीआईजी पीएचक्यू, व डाॅ व्ही सी वर्मा एसआरपी जबलपुर को डीआईजी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
होमगार्ड को मिलेंगे 3 सौ रु रोज,
राज्य शासन ने एक अन्य आदेश के तहत नगर सैनिक को प्रतिदिन का मानदेय 180 रु व भोजन राशि 120रु कर दी है। इस तरह नगर सैनिक को प्रतिदिन की दर से तीन सौ रुपए मिलेंगे। नगर सैनिक लंबे समय से अपन मानदेय बढाने की मांग कर रहे थे। दस वर्ष या इससे अधिक समय तक सेवाएं देने वाले नगर सैनिकों को साल में 240 दिन सेवाएं देने पर साल के अंत में 15 दिन का मानदेय भी मिलेगा।
लोनिवि में तबादले
राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के दो अधीक्षण यंत्री, तीन कार्यपालन यंत्री व एक एसडीओ का तबादला आदेश जारी किया। इनमें अधीक्षण यंत्री केपीएस राणा को सीई कार्यालय राष्टीय राजमार्ग परिक्षेत्र भोपाल से अधीक्षण यंत्री लोनिवि मंडल क्रमांक 2 भोपाल, आर के वैद्य को लोनिवि मंडल क्रमांक 2 भोपाल से सीई कार्यलय राष्टीय राजमार्ग परिक्षेत्र भोपाल, कार्यपालन यंत्री साहेबलाल श्रीवास्तव को बालाघाट से रीवा , के सेनानी को मंडला से भोपाल, आर के जैन को रीवा से सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल व एसडीओ प्रभाकर सिंह को सीधी से लोनिवि सेतु संभाग रीवा पदस्थ किया गया है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें