sponsor

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

कान बजते हैं..



                                              * बच के रहना रे बाबा...
 चुनावी साल में राज्य सरकार को परायों यानि विपक्षी दल से ज्यादा अपनों से खतरा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की अंदरुनी सियासत के शिकार हुए तीन वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में न्यायिक क्षेत्र की एक अहम हस्ती से मुलाकात की। अंदर की खबर रखने वालों की बात पर यकीं किया जाए तो इनका इरादा सदन के बजट सत्र के दौरान जोरदार राजनैतिक धमाका करने की है और इस काम में विपक्ष के एक पूर्व अध्यक्ष इनकी मदद कर सकते हैं।
* टाईगर को  'गिर'  भिजवाने की तैयारी
 मप्र आयकर विभाग में टाईगर के नाम से जाने वाले अधिकारी का तबादला 'गिर ' यानि गुजरात करवाने की कवायद जारी है। जानकारों के मुताबिक, राजधानी के एक नामचीन बिल्डर पर छापे के बाद टाईगर ने  करोडों की रिकवरी निकाली है। इस मामले पर नजर रखने वालों की बात पर यकीं किया जाए तो देर सबेर ... को यहां से हटाया जा सकता है। दरअसल इस कवायद की बजह अपील का फैसला दिल्ली से अपने पक्ष में करवाना है जो टाईगर के रहते संभव नहीं।
 * नजरों का खेल
 जनसंपर्क के बलबूते अपने दिन बहुरने वाले कुछ लोग  मासिक पत्रिका व साप्ताहिक के दिन लदने पर अब सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। पहले वे अपने प्रकाशन का फर्जी सकुर्लेशन दिखाते थे अब फर्जी हिट्स गिनवाते हैं। प्रिंट के दौर में उनकी मदद राजधानी की ही एक प्रिटिंग प्रेस करती थी तो फर्जी हिट्स मामले में कुछ युवा बेरोजगार इंजीनियरिंग छा़त्र चंद रुपयों के लालच में प्राक्सी के जरिए यह  खेल दिखा रहे हैं।

ads

Entri Populer