sponsor

शनिवार, 8 सितंबर 2012

कलेक्टर-कमिशनर कांफ्रेंस शुरु




भोपाल। कलेक्टर-कमिशनरों की तीन दिवसीय कांफ्रेंस आज सुबह नर्मदा भवन में शुरु हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। मुख्य सचिव आर. परशुराम भी बैठक में मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन और विभिन्न विषयों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ कान्फ्रेंस के सत्रों के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कान्फ्रेंस के व्यवस्थित आयोजन के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। कान्फ्रेंस में उदघाटन और समापन सहित कुल 16 सत्र होंगे। पहले दिन पाँच, दूसरे दिन सात और तीसरे दिन चार सत्र होंगे। जिलों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का ब्यौरा कान्फ्रेंस के दूसरे दिन रखा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों से कहा गया है कि कान्फ्रेंस में विभाग के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव तीनों दिन उपस्थित रहें। जिन विभागों में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव पदस्थ नहीं हैं उन विभागों के सचिव उपस्थित रहेंगे। बैठक में आज पीडीएस, राजस्व,खनिज व सामाजिक सुरक्षा विषय पर चर्चा होनी है। वहीं दूसरे दिन कल  प्रात: 9 बजे कृषि सेक्टर में वृद्धि दर बनाए रखने के लिए चुनौतियाँ एवं उपाय, 10.15 एवं 11.00 बजे जिलों में संपन्न दो-दो चयनित उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण, 11.30 बजे नगरीय प्रशासन एवं विकास, 12.45 बजे ग्रामीण विकास, 3.00 बजे स्वास्थ्य, 4.30 बजे बेटी बचाओ अभियान एवं पोषण (अटल बाल आरोग्य मिशन)। व तीसरे दिन सुबह 9 बजे कौशल विकास, 10.15 बजे कानून व्यवस्था, 12.30 बजे लोकसेवा प्रबंधन, नवाचार एवं सुशासन। दोपहर 3 बजे समापन सत्र में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान उद्बोधन  देंगे।

ads

Entri Populer