भोपाल। चूना खाने व ‘चूना’ लगाने में भोपालियों का कोई शानी नहीं। ऐसे ही कुछ लोग शहर के दामाद व देश के महानायक अमिताभ बच्चन को चपत लगाने से भी नहीं चूके। उनकी इस करतूत पर बिग-बी ने इन्हें अब नोटिस थमाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बच्चन ने दो साल पहले 27 जुलाई 2010 को अपनी ससुराल भोपाल के समीप के गांव सेवनिया गौंड में पांच एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इसका खसरा क्रमांक 46/क/1,46,2क,46/क 2,46/3 क है। इसकी रजिस्ट्री उन्होंने अपनी सासंद धर्मपत्नी श्रीमती जया बच्चन के नाम कराई थी। बिग-बी को बाद में पता चला कि जो जमीन उन्होंने खरीदी वह राजधानी की शान कही जाने वाली बड़ी झील का कैचमेंट एरिया यानि डूब क्षेत्र की है। यह ग्रीन बेल्ट में भी आती है। वर्तमान ही नहीं प्रस्तावित मास्टर प्लान के मुताबिक ,नियमानुसार इस जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता। यह पता चलते ही बिग-बी ने संबंधित विक्रेता किसानों को नोटिस थमाया है,कि यह बात उन्हें पहले क्यों नहीं बताई गई। वहीं किसान कह रहे हैं ,कि यह तो ग्राहक को जमीन खरीदने से पहले पता करना चाहिए कि जमीन सही है या नहीं..। मतलब,बिग-बी अपनी ससुराल क्षेत्र के लोगों के हाथों ठगे गए। जानकारों का मानना है,कि इस सौदे में किसानों से ज्यादा विचौलियों की गल्ती है,अब यह तो खरीददार या विक्रेता ही बता सकते हैं कि वह ‘समझदार’विचौलिया कौन है। हांलाकि इस पूरे मामले में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
गुरुवार, 6 सितंबर 2012
बिग- बी को ही लगाया ‘चूना’
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 12:39 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें