भोपाल। जुलाई का महीना पूरी तरह सूखा गुजारने वाले इंद्रदेव अब प्रदेश पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। आलम यह कि आज की स्थिति में प्रदेश के 50 जिलों में से 18 में सामान्य से अधिक व 29 में सामान्य बारिश हो चुकी है। बीते 24 घंटों में ही प्रदेश में करीब 40 मिमी.वर्षा रिकार्ड की गई। तेज बारिश के चलते इंदौर,खंडवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद,हरदा व कुछ अन्य जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोग बाढ में फंसे। खंडवा जिले की खालवा तहसील में ही आदिवासी वनग्राम संुदरदेवा के करीब डेढ सौ घर बाढ में घिर गए। इन्हंे राहत शिविरों में ठहराना पडा। प्रशासन का दावा है कि उसने आवना नदी में अचानक बाढ आने पर 94 लोगों की जान बचाई। सरकारी जानकारी के अनुसार ही बारिश से अब तक 40 लोगो के मारे जाने व 352 पशुओं के असमय काल के गाल में समां जाने के समाचार हैं। राज्य में अब तब कुल 893.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। अधिकांश जलाशय लबालब हैं। इसके चलते तवा, बारना,भदभदा आदि बांधों के गेट अब तक आधा दर्जन से अधिक बार खोले जा चुके हैं। राजधानी भोपाल में भी रुक.रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। शहर की बडी झील लबालब हो चुकी है। एक पखवाडे पहले तक सूखे की मार झेल रहे आदिवासी बहुल जिला धार में भी बीते एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है।इसके चलते यह जिला भी सामान्य बारिश की श्रेणी में आ चुका है। कमोवेश यही स्थिति डिंडोरी,उमरिया व बडवानी की है। बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 22 सेमी बारिश खंडवा जिले में हुई। मालवांचल के रतलाम में भी झमाझम बारिश हुई। इसके चलते उज्जैन से पश्चिमी मप्र को जाने वाली अनेक टेन रदद करनी पडी।
राहत की उम्मीद
मौसम विभाग की माने तो मानसून का रुख अब गुजरात की ओर है और इससे प्रदेश के वाशिंदों को कुछ दिन के लिए बारिश से राहत मिल सकती है। राज्य में मानसून कमजोर पड गया है।
गुरुवार, 6 सितंबर 2012
प्रदेश पर इंद्रदेव ज्यादा ही मेहरबान , 40 मरे
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 9:04 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें